पंजाब में दिन दिहाड़े Firing, बेखौफ बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 1 घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 09:08 PM (IST)

जंडियाला गुरु (शर्मा): शहर के वैरोवाल रोड पर स्थित सरली सुरिंदर करियाना स्टोर पर मोटरसाइकिल पर सवार मुंह ढंके 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिन-दिहाड़े गोलियां चलाईं। इसमें स्टोर पर सामान देने आया एक मोटरसाइकिल रेहड़ी वाला व्यक्ति घायल हो गया। स्टोर मालिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। धमकियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने स्टोर पर एक निजी गार्ड रखा था।

इस घटना की सूचना मिलते ही पी.सी.आर. और उसके बाद एस.एच.ओ. हरचंद सिंह मौके पर पहुंचे। एस.एच.ओ. ने बताया कि मेन स्टोर पर एक गार्ड बैठा हुआ था। इसके चलते धमकी देने वालों ने दहशत फैलाने के लिए गोदाम की तरफ फायरिंग कर दी जिसमें एक रेहड़ी वाला घायल हो गया। पुलिस ने उसे अपने वाहन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

एस.एच.ओ. ने बताया कि घायल व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है। गोली चलाने वालों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। रंगदारी की इस तरह की धमकियों और फायरिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News