Faridkot में सरेआम चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 12:20 PM (IST)
फरीदकोट (राजन): जिले में फायरिंग की घटना सामने आई है। सदर थाना फरीदकोट के अधीन पड़ती चौकी कलेर की पुलिस द्वारा गांव मंडवाला में सरेआम फायरिंग करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार हरदेव सिंह (इंचार्ज चौकी कलेर) अपने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त और चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे-54 मंडवाला मोड़ के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांव मंडवाला का रहने वाला गुरनाम सिंह उर्फ बिल्ला अपने घर के पास गली में खुली जगह पर रिवॉल्वर से लगातार फायरिंग कर रहा है।
उसे उसके परिवार के सदस्यों द्वारा रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह नहीं रुका और कई राउंड फायर किए। इससे गांववासियों में भारी सहम पैदा हो गया और लोग घरों में ही दुबक गए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर सहित 02 खोखे कारतूस और 04 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। चौकी इंचार्ज ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इलाके में अमन-कानून कायम रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

