आज जारी हो सकती है ''भाजपा'' उम्मीदवारों की पहली सूची

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 01:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (हरिश्चन्द्र): पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची सोमवार को आने की उम्मीद है। इस संबंध में भाजपा सांसदीय बोर्ड की बैठक सोमवार को नई दिल्ली में बुला ली गई है। बैठक में पंजाब चुनाव इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत, सह-इंचार्ज हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा, प्रदेश इंचार्ज दुश्यंत गौतम, सौदान सिंह, डा. नरिंदर सिंह राणा, राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ, पंजाब टीम से अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, दयाल सिंह सोढी, राजेश बाघा और पवन राणा भी मौजूद रहेंगे।

मालवा की 6 सीटों पर पेच
सुत्रों के मुताबिक भाजपा की सहयोगी पंजाब लोग कांग्रेस के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मालवा की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चाहते हैं जबकि भाजपा खुद इन सीटों पर लड़ना चाहती है। इसे लेकर दोनों पार्टियों में पेच फंस गया है। इन सीटों में बठिंडा शहरी, फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और रामपुरा शामिल हैं। अमरिंदर की दलील है कि इन सीटों पर भाजपा के पास अच्छे उम्मीदवार नहीं हैं। ऐसे में संभव है कि भाजपा यह सीटों न छोड़े पर कैप्टन का उम्मीदवार भाजपा के चयन चिह्न पर चयन लड़े। इस लिए अमरिन्दर भी तैयार हो सकते हैं।

अश्वनी शर्मा ने की संघ नेताओं के साथ चर्चा
इस दौरान रविवार दोपहर 1 से 5 बजे तक पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा सैक्टर-37 स्थित पार्टी दफ्तर से गायब रहे। पता चला है कि इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में संघ दफ्तर जा कर संघ के प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। उनसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उप-प्रधान सौदान सिंह भी वही मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भाजपा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया, जो सांसदीय बोर्ड के सामने रखी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News