AIIMS में भर्ती करवाए गए पूर्व मुख्यमंत्री बादल, जानिए पूरा मामला
punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 06:09 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी डाक्टरी जांच के लिए रविवार दोपहर बठिंडा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पहुंचे। इस मौके उनके साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा बलों के जवान भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी रक्षा के लिए मास्क और ग्लव्स आदि पहने हुए थे। उनको दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल लाया गया जहां ओपीडी के बाहर उन्हें व्हीलचेयर पर लेकर जाया गया।
मिली जानकारी मुताबिक माहिर डाक्टरों ने बादल की सेहत की जांच की। एमज़ के आधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी रुटीन जांच करवाने के लिए आए थे, जहां डाक्टरों ने उनकी जांच की और उनको ठीक पाया। इसके बाद वह बादल गांव के लिए रवाना हो गए।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here