Breaking News: पूर्व CM चरणजीत चन्नी की पंजाब सरकार को चुनौती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 05:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी को आज विजिलेंस ने तलब किया है। इस दौरान उनसे आय से अधिक सम्पत्ति होने पर पूछताछ हुई। विजिलेंस द्वारा पूछताछ के बाद बाहर आए पूर्व सी.एम. चन्नी ने पंजाब सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति बदलाखोरी के चलते उन्हें बदनाम न किया जाए। चन्नी ने कहा कि उन्होंने विजिलेंस को अपनी सारी प्रॉपर्टी की डिटेल दी है। अगर उनके द्वारा दी डिटेल से अधिक प्रॉपर्टी हुई तो वह सरकार के नाम करवा देंगे। अब सरकार मेरी 169 करोड़ की प्रॉपर्टी की डिटेल दे। 

पूर्व सी.एम. चन्नी ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने व सुखबीर बादल ने कार्रवाई करके देख ली है, कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे धक्के से अंदर तो करवा सकते हैं लेकिन मारवा नहीं सकता। अगर मुझे खत्म करवाना है तो गोली मार दो। पंजाब के पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज विजिलेंस के सामने पेश हुए। इस दौरान  3 घंटे के करीब उनसे पूछताछ की गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी चन्नी 2 बार विजिलेंस के सामने पेश हो चुके हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News