Punjab : पूर्व पार्षद व सीनियर कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 07:11 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में सिटी पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद और कांग्रेस के सीनियर नेता विजय दकोहा को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने की है। मिली जानकारी के अनुसार विजय दकोहा को किसी जमीनी विवाद में गिरफ्तार किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दकोहा का एक डेरे की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। उक्त जमीन का केस कोर्ट में चल रहा था, मगर फिर की विजय दकोहा द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और फिर विजय दकोहा को गिरफ्तार कर लिया। दकोहा की गिरफ्तारी के बाद शहर के कांग्रेसी नेताओं ने रोष जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News