पूर्व आईएएस अश्विनी कुमार व रविंदर सिंह पार्टी प्रधान के सचिव नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 04:58 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों रविंदर सिंह तथा अश्विनी कुमार को पार्टी अध्यक्ष का सचिव नियुक्त किया है।

 बादल ने आज यहां बताया कि ये दोनों अधिकारी राज्य के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर ईमानदारी तथा कुशलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रविंदर सिंह फाजिल्का के उपायुक्त तथा पीआरटीसी के प्रबंध निदेशक रहे हैं तथा कुमार पिछली बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव तथा राज्य परिवहन आयुक्त रहे हैं। शिअद के प्रधान ने कहा कि ये दोनों अधिकारी कुशलता तथा लोक संपर्क के माहिर जाने जाते हैं तथा लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए उन्हें जाना जाता है। मुझे भरोसा है कि इन दोनों की नई भूमिका मेरे लिये मददगार साबित होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News