पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा

punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 03:02 PM (IST)

पंजाब डेस्कः देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरुघर में माथा टेक कर सरबत के भले की अरदास की और कुछ समय शांति, सुख और आध्यात्मिकता में बिताया।

दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राम नाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद से ही उनकी श्री दरबार साहिब के दर्शन करने की लंबे समय से इच्छा थी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से मन में इच्छा थी कि गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक हो सकें और आज उनका यह सपना पूरा हो गया। 

इसके लिए उन्होंने गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद किया। राम नाथ कोविंद ने यह भी कहा कि श्री दरबार साहिब के दर्शन के बाद वे दुर्गियाना मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News