Ludhiana: जाली दस्तावेज तैयार करके रची बड़ी साजिश, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:59 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): जिले में साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करके साजिश तहित धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी थानेदार गुरु चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह वासी गुरु तेग बहादुर नगर मुंडिया कला ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करके मलकीत सिंह वासी न्यू आनंद पुरी काली सड़क और मंगा सिंह वासी हबडां ने साजिश तहित धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

