PGI में नौकरी दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति से की 2 लाख की ठगी

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 04:23 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): एसएसपी संगरूर के निर्देशों की पालना करते स्थानीय पुलिस ने पीजीआई चंडीगढ़ में अटैडैंट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2 लाख की ठगी मारने के आरोप में व्यक्ति खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरप्यार सिंह ने एसएसपी संगरूर को की गई शिकायत में बताया कि उसने पीजीआई चंडीगढ़ में अटैडैंट की भर्ती के लिए अप्लाई किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात हरदीप सिंह के साथ हो गई और हरदीप सिंह ने उसे कहा कि वह इस पोस्ट पर उसे भर्ती करवा देगा जिसके बदले 2 लाख रूपए की मांग की तो गुरप्यार सिंह ने यह नौकरी लेने के लिए उक्त राशि कथित तौर पर उसके खाते में ट्रांसफर करवा दी।

इसके बाद हरदीप सिंह ने अपनी जान-पहचान वाली एक औरत जो कि पी. जी. आई में नौकरी करती थी और इसके एक रिश्तेदार के अलावा इनका एक और साथी व्यक्ति जो पीजीआई में नौकरी दिलाने का काम करता था ने कथित तौर पर आपस में मिलीभगत कर गुरप्यार सिंह को बतौर अटैडैंट की पोस्ट पर फर्जी नियुक्ति करवा दी और जाली आई. डी. कार्ड भी दे दिया। 

इस पर उसने 20 दिन ड्यूटी भी की परन्तु उसे पता लगा कि इन व्यक्तियों ने उसके साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की राशि ले धोखा किया है। एसएसपी संगरूर के निर्देशों अनुसार पुलिस ने इसकी पड़ताल करने के बाद गुरप्यार सिंह के बयानों पर कार्यवाही करते हुए हरदीप सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News