विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 10:08 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना दौरांगला की पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस लोकल गुरदासपुर की जांच के आधार पर विदेश यू.के. भेजने के नाम पर 41 लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी सुल्तानी, बेटे रूपिंदरजीत सिंह और भतीजे करनजीत सिंह पर गलत तरीके से विदेश यू.के. भेजकर करीब 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह निवासी बाला पिंडी और तलविंदर सिंह निवासी चक्कराजा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News