Friendship Day पर दोस्त का कत्लः सरेबाजार 2 युवकों ने दी रूंह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 10:34 AM (IST)

भगता भाई(परवीन): जहां एक ओर विश्व में मित्रता दिवस मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर नजदीकी गांव कोयर सिंह वाला में 2 युवकों ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतक देवेंद्र सिंह (20) की माता कर्मजीत कौर पत्नी मुख्तियार सिंह वासी रौंता ने बताया कि उसका पुत्र अपने दोस्तों सुखचैन सिंह कोयर सिंह वाला व लवप्रीत सिंह भोडीपुरा के साथ पिकनिक मनाने टूर पर गया था जहां इन दोस्तों में आपसी मनमुटाव हो गया। जब वह अपने पुत्र के साथ कहीं जा रही थी तो इसी रंजिश के चलते सुखचैन सिंह और लवप्रीत सिंह ने दविंदर सिंह पर लकड़ी के दस्ते से हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए।

इस हमले में देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाघापुराना के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. जसबीर सिंह व थाना मुखी मनप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना मुखी मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक नरेंद्र सिंह की माता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News