पंजाब की पहचान को लेकर गजेंदर शेखावत ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 12:20 PM (IST)

जालंधर (विनीत): भाजपा इंडस्ट्रियल सेल पंजाब की तरफ से बीते दिन स्थानीय होटल में एक मीटिंग की गई जिसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत ने विशेष तौर पर शिरकत करके महानगर के उद्योगपतियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि 80 के दशक में जी.डी.पी. के हिसाब के साथ पंजाब राज्य देश का नंबर-1 राज्य था परन्तु अफसोस कि आज पंजाब 16वें नंबर पर पहुंच गया है और पंजाब की पहचान नशाखोरी, रेत माफिया, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी के रूप में हो रही है।

यह भी पढ़ें : सोई हुई सरकार को जगाने के लिए SAD का अहम कदम

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में औद्योगिक विकास बहुत तेजी के साथ हो रहा है परन्तु दुख की बात है कि पंजाब का उद्योग पिछड़ रहा है। भाजपा इंडस्ट्रियल सेल पंजाब के कन्वीनर आशुतोष वधवा ने शेखावत का स्वागत करते हुए उनको राज्यों के उद्योगों की मौजूदा स्थितियों से जानकार करवाया। मीटिंग में इंस्टीच्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊंटेंट्स आफ इंडिया की जालंधर ब्रांच की तरफ से चेयरपर्सन सी.ए. सोनी अरोड़ा, इंद्रजीत अभिलाषी, अश्विनी जिन्दल, सलिल गुप्ता, जालंधर रबड़ मनु एसोसिएशन के मागो, बस बॉडी बिल्डर एसोसीएशन के दविन्दर सिंह, जालंधर आटो पार्ट्स एसोसिएशन के रजत जैन, लघु उद्योग भारतीय के अशोक कुमार, सांत गुप्ता, होलसेल शूज मर्चैंट एसोसिएशन के प्रवीण हांडा, हैंडटूल्ज एसोसीएशन के अजय गोस्वामी और जालंधर प्रिंटर्ज एसोसीएशन के अश्विनी शामिल थे। गुप्ता ने अपने-अपने इलाकों की अलग-अलग समस्याओं बारे बताया और शेखावत को मांग-पत्र भी सौंपा।

यह भी पढ़ें : अहम खबर: अब यह अकाली नेता हुए भाजपा में शामिल

मीटिंग में सोम प्रकाश (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री), राकेश राठौर (राज उपप्रधान, भाजपा), सुभाष शर्मा (राज्य जनरल सचिव, भाजपा), मनोरंजन कालिया (पूर्व मंत्री), के.डी. भंडारी (पूर्व सांसदीय सचिव), महिंद्र भगत, अनिल सच्चर, सर्बजीत सिंह मक्कड़, अनिल शर्मा, मीनू शर्मा, अमित तनेजा, विपन शर्मा, प्राणनाथ चड्ढा (यूनिवर्सल स्पोर्ट्स), दीवान अमित अरोड़ा, सुरिन्दर महे, सुशील शर्मा, तरविन्दर राजू, अशोक सोबती, विजय भंडारी, अरुण बजाज, राजीव ढींगरा, किरण जगोता, विजय चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News