अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले गैं''ग का पर्दाफाश, 3 गाड़ियां और हथियार बरामद
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:21 PM (IST)
तरनतारन (रमन) : एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें CIA स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के धंधे में शामिल एक गैंग के घर पर रेड की। इस दौरान पुलिस की दबिश के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए, जबकि पुलिस ने उनके घर से तीन गाड़ियां बरामद कीं और 32 बोर की एक मैगजीन जिसमें 6 जिंदा रौंद, 30 बोर की एक पिस्टल जिसमें 7 जिंदा रौंद और 315 बोर के 2 रौंद बरामद करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है।
जिले के SSP सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि CIA स्टाफ के ASI मेहल सिंह के साथ पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिके पत्तन में रहने वाले कुछ लोग बाहर से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करने का काम करते हैं और कल वे गाड़ियों में दूसरे साथियों के साथ हरिके पत्तन के एक घर में हथियारों का लेन-देन करने आए थे।
SSP ने बताया कि इस जानकारी के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई और जब पुलिस पार्टी ने हरिके में घर पर रेड की, तो इस दौरान आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर अपनी गाड़ियां मौके पर छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। SSP ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, एक I-20 कार और एक इनोवा कार जब्त की और उनसे 32 बोर की एक मैगजीन के साथ 6 जिंदा रौंद, 30 बोर की एक देसी पिस्तौल के साथ 7 जिंदा रौंद और 315 बोर के 2 रौंद बरामद किए। SSP ने बताया कि इस संबंध में जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा बेटा तरलोक सिंह और जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा बेटा गुरचरण सिंह, निवासी हरिके के खिलाफ हरिके थाने में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

