लुधियाना में शर्मनाक वारदातः 3 नौजवानों ने लड़की को अगवा कर किया Gangrape
punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 12:05 PM (IST)

लुधियाना (राज): दोस्त के साथ सैर कर घर लौट रही लड़की को एक जानकार नौजवान अपने 2 साथियों के साथ स्कूटर पर अगवा करके ले गया, जहां राम नगर के एक फ्लैट में ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। इसके बाद तीनों ही आरोपी उसे उसी जगह पर वापिस छोड़ गए, जहां खड़ी वह अपने दोस्त का इंतज़ार कर रही थी।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों ही आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जिसमें से एक आरोपी राजीव गांधी कालोनी का सन्नी है, जबकि 2 उसके अज्ञात साथी हैं। पुलिस तीनों ही आरोपियों की तालाश में छापे मार रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मोती नगर इलाके की रहने वाली है। 22 जून की सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ सैर करन गई थी। वापिस घर जाते हुए राजीव गांधी कालोनी के पास उसका दोस्त वॉशरूम के लिए रोड के दूसरी तरफ़ चला गया था। इस दौरान सन्नी अपने साथियों सहित एक्टिवा के पास आया और डराते -धमकाते हुए उसे अपने साथ बिठा कर राम नगर के एक फ्लेट में ले गए, जहां उसे धमका कर आरोपियों ने उसके साथ मुंह काला किया।
घटना के बाद आरोपी उसे उसी जगह वापिस छोड़ कर फ़रार हो गए, जहां से उसे उठा कर ले गए थे। उधर, एस.एच.ओ. दविन्दर शर्मा का कहना है कि आरोपी सन्नी के घर का पता लग गया है। वहां छापा मारा गया था लेकिन सन्नी अभी फ़रार है। उसके पकड़े जाने के बाद अन्य 2 आरोपियों की पहचान होगी।