Ludhiana में तेजधार हथियार के बल पर युवती से Gangrape, 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 06:10 PM (IST)

लुधियाना : जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां तेजधार हथियार के बल पर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवती घर से रूठ कर रेलवे स्टेशन चली गई थी। इसी दौरान 2 युवकों ने उसे मिले और घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल बिठाकर ले गए। 

दोनों युवक उसे ताजपुर रोड पर गुर रामदास नगर में एक घर में ले गए। इसके बाद दोनों ने चाकू की नोक पर उससे बारी-बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुसरे दिन सुबह जब युवती घर पहुंची तो उसने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। परिवार पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर  झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह रूठ कर रेलवे स्टेशन पर गांव बनारस जाने के लिए निकल गई। रात करीब 12.30 बजे दोनों युवक उससे मिले थे। युवकों ने उसे घर छोड़ने के बोल कर तेजधार हथियार के बल पर उसके बारी-बार दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की।फिर उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गए। फिर किसी तरह वह अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरन्त सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और करन सहोता के रूप में हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News