पूर्व अकाली नेता की गोली से मरने वाला युवक का Gangster से निकला Connection , पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 01:01 PM (IST)

जालंधर (सुरिंद्र): गन कल्चर की मुहिम को कमिश्नरेट पुलिस बिल्कुल ही खत्म कर रही है, लेकिन उससे पहले ही सोमवार देर शाम 9 बजे के करीब पूर्व अकाली नेता ने गुरु नानक पुरा वैस्ट के सतनाम नगर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर गोलियां चला दी जिसमें एक बाऊंसर की छाती में गोली लगने से मौत हो गई।  मृतक की पहचान रविंदर उर्फ सोनू निवासी रुढ़कां कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था। सोनू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ तस्वीरें डाली हुई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है

फायर करने के बाद पूर्व अकाली नेता फरार हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने लाइसैंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इस घटना में महिला कुलजीत कौर व एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। महिला के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से दो खोल बरमाद किए, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि तीन से चार फायर हुए हैं।वहीं थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. ने कहा कि गुरमीत सिंह औलख को राउंडअप कर लिया गया है। पता चला है कि गुरमीत सिंह औलख के सिर पर भी तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर, ए.सी.पी. सैंट्रल निर्मल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगाल रही है।

विवादों से जुड़ा रहा है गुरमीत औलख
पूर्व अकाली नेता का विवादों से पुराना नाता है। गुरमीत औलख का भतीजा राजू औलख जिसने सरेराह एक युवक को भगा भगा कर काट डाला था, जिसके बाद गुरमीत औलख ने अपने भतीजे को बचाने की काफी कोशिश की। तब खालसा कॉलेज की प्रधानगी लेकर विवाद हुआ था, जिसमें युवक की मौत हो गई थी।

पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना
पार्षद मनमोहन सिंह राजू ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पहले भी दोनों में विवाद होता रहा है। गुरमीत औलख के रिश्तेदार बलविंदर का कोई दोस्त घर आया था। आरोपी गुरमीत सिंह द्वारा मोटरसाइकिल अंदर-बाहर करने को लेकर विवाद हो गया। बलविंदर ने विवाद को टालने की कोशिश की। बलविंदर के मुताबिक गुरमीत औलख ने शराब पी रखी थी, जिसके बाद लाइसैंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। पहला फायर रविंदर सोनू की छाती पर लगा, दूसरा गोली बलविंदर को और तीसरी गोली उसकी माता को लगी। दोनों में पुरानी रंजिश पहले ही चल रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News