गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का इतने दिनों का बढ़ा रिमांड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 02:30 PM (IST)

गुरदासपुर: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का 6 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद गुरदासपुर कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने जग्गू भगवानपुरिया का रिमांड बढ़ा दिया है। गुरदासपुर पुलिस को जग्गू भगवानुरिया का 4 दिन का रिमांड दिया गया है।  कलानौर पुलिस जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया पर 53 किलो हैरोइन को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जो बार्डर इलाके से पकड़ी गई थी जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ से भी ज्यादा है। इस दौरान 2 पिस्तौल भी बरामद हुई थी। इतनी बड़ी खेप और नशा बरामद होने के मामले में आज जग्गू भगवानपुरिया को गुरदासपुर कोर्ट में आज पेश किया गया। अदालत में 53 किलो हैरोइन मामले पर सुनवाई हुई है। 

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त जग्गू भगवानपुरिया की अहम भूमिका है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जग्गू भगवानपुरिया पर हथियारों की तस्करी को लेकर भी आरोप लगे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here'

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News