Punjab के इस इलाके में जोरदार धमाका, घरों से बाहर निकले लोग

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 08:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क : होशियारपुर में एक घर में अचानक ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार दसूहा के गांव पंडोरी राइयां में बीती रात करीब 2 बजे घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सिलेंडर फटने से धमाका इतना जोरदार था कि पूरे गांव की नींद खुल गई अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही इस दरान परिवार को कुछ नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गए।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए घर के मालिक अमरिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के 10 सदस्य घर में एक साथ रहते हैं। बीती रात 2 बजे करीब अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई और कमरे की दीवार टूट गई। घर में चारों और इतना घना धुआं भर गया कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। 2 घंटे तक तो यह पता नहीं चला कि घर में हुआ क्या है। धीरे-धीरे घर के बाहर गांववासी जमा होने लगे। बाद में धुआं कम होने के बाद देखा तो पता चला कि गैस सिलेंडर फट गया है। सिलेंडर फटने से पूरे घर की नींव तक हिल गई। लेंटर में दरारें पड़ गई और घर की बाहरी सभी दीवारें टेढ़ी हो गई जो कभी भी गिर सकती हैं।

PunjabKesari

पीड़ित अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह और उसकी भाई दोनों थोड़ी सी जमीन में किसानी करते है जिससे घर का खर्च बहुत मुश्किल से चलता है। उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से यह घर बनाया था पर सब बर्बाद हो गया। यहां तक कि जिन ड्रमों में गेहूं रखी थी वह भी फट गए और सारी गेहूं जल गई। अमरिंदर सिंह के पूरे परिवार से पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News