जालंधर: बर्फ बनाने की फैक्ट्री में गैस लीक, इलाके में मचा हडकंप, लोगों की तबीयत बिगड़ी

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 04:10 AM (IST)

पंजाब डेस्क: लुधियाना के बाद अब जालंधर की एक फैक्ट्री से गैस रिसाव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है करीब 7:30 बजे लाडोवाली रोड के पास दशमेश नगर में बर्फ की फैक्ट्री से गैस लीक हुई, जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। इस घटना के बाद इलाका निवासियों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी और आंखों मे जलन पैदा होने लगी।वहीं, कुछ लोगों की तबीयत काफी खराब हो गई।

इलाका निवासियों ने बताया कि करीब साढ़े 7 बजे से गैस लीक हो रही है। इस गैस की वजह हमारी आंखों में जलन पैदा होने लगी और सांस लेने मे दिक्कत आने लगी, इसी के साथ कुछ लोगों उल्टियां भी शुरू हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News