भाई को नशे में चूर कर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, सच जान कांप उठेगी रूह

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 06:18 PM (IST)

अमरगढ़ (जोशी) :  छोटे भाई द्वारा शराब के नशे बेहरमी से पैट्रोल डाल कर बड़े भाई को मौक की घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी ग्राम झुंदावजो   के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

मृतक विनोद के पिता सुदामा और मां महिंदर कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विनोद ट्रक चालक था और देर से घर आता था। कुछ समय पहले उसके छोटे बेटे राकेश कुमार ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिससे वह बेघर होकर इधर-उधर घूम रहा था। 14 नवंबर को विनोद काम से घर लौटा। इसी बीच उसकी मुलाकात अपने छोटे भाई राकेश से हुई और दोनों भाइयों ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद अचानक राकेश कुमार ने विनोद से पैसे लिए और कुछ खरीदने निकल गया। जब वे घर लौटे तो उनके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी।

जब आरोपी राकेश ने देखा कि विनोद कुमार ज्यादा नशे में है तो उसे बिस्तर से बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटा। ऐसा करने के बाद उसने विनोद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद मौके से फरार हो गया। जिस रस्सियों से विनोद को बांधा गया था, वह आग की चपेट में आने से जल गई तो विनोद अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। जिसके बाद उसकी चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटियाला भेजा गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News