निर्माण श्रमिकों को वित्तीय मदद देने पर गिलजियां ने किया CM चन्नी का धन्यवाद

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से श्रम मंत्री पंजाब संगत सिंह गिलजियां ने दीवाली के मौके निर्माण श्रमिकों को 3100 रुपए की वित्तीय मदद देने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है। यहां जारी बयान में गिलजियां ने कहा कि उन्होंने 2 दिन पहले ही पंजाब सरकार के बोर्ड आफ कंस्ट्रक्शन वर्कर के पास रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों को दीवाली के मौके पर वित्तीय मदद देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य आरंभ किया था और गत रात ही यह फाइल मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी से मंजूरी के लिए भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि इस फाइल संबंधित मुख्यमंत्री पंजाब के साथ मुलाकात की और इस संबंधित जानकारी दी जिस पर मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने इस फाइल को तुरंत क्लीयर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि लाभपात्रियों के खातों में पड़नी शुरू हो जाएगी। उनका कहना है कि पंजाब देश का एक ही ऐसा राज्य है जिसने निर्माण श्रमिक को बीते एक बर्ष दौरान सबसे ज्यादा वित्तीय मदद दी है। गिलजियां ने कहा पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और भविष्य में भी निर्माण श्रमिकों कामगारों की भलाई वाली कई ओर स्कीमों भी शुरू करेगी।  

यह भी पढ़ेंः 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों के लिए अहम खबर, PSEB ने डेटशीट में की तबदीली

जिक्रयोग्य है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निर्माण श्रमिकों की रोजी-रोटी को पहुंचे नुकसान के साथ पैदा हुई मुश्किलों को कम करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिक भलाई बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड सभी निर्माण श्रमिकों के लिए वित्तीय सहायता का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि हरेक निर्माण श्रमिक को 3100 रुपए की अंतरिम वित्तीय राहत की एक अन्य किश्त दी जाएगी। दीवाली की पूर्व संध्या पर अपने ऐलान में मुख्यमंत्री ने कहा कि 3100 रुपए की यह वित्तीय अनुदान रोशनियों के त्योहारों के मौके निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए शगुन राशि है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News