मंगेतर ने प्री वेडिंग दौरान बनाए शारीरिक संबंध, फिर सगाई टूटने पर युवती ने दी जान

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 02:10 PM (IST)

फिरोजपुर: फिरोजपुर की बस्ती खलील वाली के एरिया में एक करीब 20 वर्षीय युवती नेहा उर्फ बब्बू 21 अक्तूबर की रात गंग कैनाल में कूद गई थी, जिसका शव गांव नेडे वाला थाना चुनागढ़ जिला गंगानगर (राजस्थान) से मिला है। इस घटना को लेकर मृतका के पिता के बयानों पर थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने लड़की के मंगेतर सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी वासी गांव गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते ए.एस.आई. राज सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता जसविंदर सिंह वासी पीर के अहमद ने बताया कि नेहा की सगाई जुलाई महीने में सुखदेव सिंह उर्फ सुखी के साथ हुई थी। बाद में सुखदेव सिंह के कहने पर उन्होंने अपनी बेटी नेहा को बी.सी.ए. पास करने के लिए शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज मोगा रोड फिरोजपुर में दाखिला दिलवाया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार नेहा की सगाई से लेकर सितंबर महीने तक दोनों आपस में मिलते रहे। 1 से 3 अक्तूबर 2022 तक वह अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे और कुछ दिन बाद नेहा के मंगेतर सुखविंदर सिंह ने नेहा को फोन पर कहा कि तुम्हारे किसी और लड़के के साथ अवैध संबंध है। इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं करेगा, जिस कारण नेहा परेशान रहने लगी। उसने अपनी मां गुरमीत कौर को बताया कि सुखदेव सिंह ने उसके साथ प्री वेडिंग के दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए थे। 21 अक्तूबर को नेहा का परिवार सुखविंदर सिंह से शादी करने के लिए बातचीत करने संबंधी गया था। मगर सुखदेव और उसके भाई ने नेहा के चाल-चलन पर झूठी तोहमत लगाकर बेज्जती की। नेहा इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं पाई और रात करीब 8:30 बजे गंग कैनाल में छलांग मार दी, जिसका शव अब मिला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News