अवैध कॉलोनी काटने पर ग्लाडा की कार्रवाई, 3 कॉलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 10:14 PM (IST)

लुधियाना (राम): शहर में इस समय धड़ाधड़ अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट और मकान बेच कॉलोनाइजर मोटा पैसा कमा रहे हैं। कॉलोनाइजर पहले भोले-भाले लोगों को सुविधाएं देने का वादा कर मकान-प्लॉट बेच देते हैं, लेकिन बाद में उनको पूरी सुविधाएं नहीं मिलती तो खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। मगर अब ग्लाडा ने ऐसे ठग कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
ग्लाडा के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर थाना जमालपुर पुलिस ने 3 कॉलोनाइजरों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी खासी कलां के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इन आरोपियों ने अंश विल्ला नाम की अवैध कॉलोनी काटकर पंजाब अपार्टमैंट और प्रॉपर्टी एक्ट का उल्लंघन किया था।