गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फौजी सहित तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 10:26 AM (IST)

पंजाब डेस्क: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी सहित तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।
आरोपियों के नाम रोहित राठौड़ और नितिन फौजी हैं। इन दोनों के अलावा पुलिस ने उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनकी रिहायश पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरी घटना में कुल 17 गोलियां चलाई गई थी।
वहीं इससे पहले कल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा से पहली गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के गांव सुरेती पिलानिया के युवक रामवीर को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने जयपुर में नितिन फौजी के लिए सारे प्रबंध किए थे। नितिन फौजी और रामवीर दोनों दोस्त हैं और वे पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here