Gold Price Today: गुरुवार को सोना-चांदी के नए भाव जारी, खरीदारी से पहले करें रेट चेक

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 02:58 PM (IST)

जालंधर: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन ने सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए हैं।

जारी भाव के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।  वहीं, चांदी की कीमत 2,37,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News