Gold-Silver Price: सोमवार को नई कीमतें जारी, जानें सोना-चांदी के ताजा भाव

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,800 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,310 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी के दाम  भी 2,40,000 प्रति किलो तक पहुंच गए है। लगातार बदल रहे सोना-चांदी के दामों के बीच बाजार पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

सोने की कीमत मजबूत बने रहने की संभावना: विश्लेषक 
|सोने की कीमत इस सप्ताह मजबूत बने रहने की संभावना है। निवेशक अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में वृद्धि के बारे में और संकेत पाने के लिए अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के महत्वूपर्ण आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे। कारोबारी अमेरिकी सेवा पीएमआई, व्यापार आंकड़े और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के साथ-साथ यूरो क्षेत्र, चीन, जापान और जर्मनी के महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। वैश्विक घटनाक्रम या कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी बदलाव से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News