सोमवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, यहां देखें Latest Rate

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 12:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए दाम जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

जारी भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,700 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,52,240 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 2,68,300 रुपये तक पहुंच गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी सुस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना सोमवार को 5,186.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,158.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,087.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News