सोना खरीदने का मौका! कीमतों में गिरावट, शनिवार के ताजा दाम जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 02:44 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

शनिवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 148,100 जो शुक्रवार को 152,500 थी। 22 कैरेट सोने की कीमत आज 137,730 जो शुक्रवार को 141,830 था। बात करें चांदी की तो आज चांदी के दाम 245,700 जो शुक्रवार को भी समान थे। 

आगे भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बढ़ती महंगाई और संभावित ब्याज दरों में वृद्धि के कारण केंद्रीय बैंकों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की आकर्षण कम हो जाता है, क्योंकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News