सरकार ने अब तक 1574933 लाख रुपए से एम.एस.पी. पर धान खरीदा

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 02:44 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय खाद्य निगम और विभिन्न राज्य खरीद एजेंसियों द्वारा धान की रिकॉर्ड खरीद की है। 

एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश भर में चालू खरीफ सीजन में 5 फरवरी तक 614.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में 521.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। चालू सीजन के दौरान खरीद में 17.69 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। देश में आई कुल धान आमद में से अकेले पंजाब ने 202.70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। जो कि कुल खरीद का 33.1 फीसद का योगदान है।

सूत्रों के अनुसार एम.एस.पी. में अब तक 15749.33 लाख रुप‌ए की लागत से धान की खरीद की गई है, जिससे 85.67 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने अपनी नोडल एजैंसियों के माध्यम से 3,08,620.31 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, तुअर, मुंगफली व सोयाबीन की खरीद की गई है जिसका  एम.एस.पी. मूल्य 1,661.70 लाख रुपए है। इससे तामिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, व राजस्थान राज्यों के 1,67,239 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह ही 5089 मीट्रिक टन बारामासी फसल भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News