पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, मंडियों में किए गए पुख्ता प्रबंध

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 01:45 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1 अप्रैल यानि की आज से गेहूं की खरीद शुरू की गई है। मंडी बोर्ड ने गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरीद का काम 45 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।    

लुधियाना जिला गेहूं की निर्विघ्न खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डिप्टी कमिश्रर साक्षी साहनी ने किसानों से हर अनाज खरीदने के लिए प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। 

साक्षी साहनी ने कहा कि लुधियाना की अनाज मंडियों में 8.11 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद होने की उम्मीद है और इसका एक-एक दाना खरीदा जाएगा क्योंकि यह किसानों की 6 महीनों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी 108 मंडियों में गेहूं की फसर की निर्विघ्न खरीद के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News