दादी निकली पोती की दुश्मन,बेटों से करवाया रेप

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 12:48 PM (IST)

तरनतारन: नाबालिग भतीजी से 2 चाचा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी करतूत में उनकी मां भी शामिल थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दादी सहित 5 पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 12 फरवरी को वह सकूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रिश्ते में लगती दादी ने अपने बेटों को उसे  स्कूल छोड़कर आने के लिए कहा।

जब वह गाड़ी में बैठी तो दादी ने कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।  होश आने पर उसने अपने आप को कमरे में बंद पाया। उसके दोनों चाचा सहित वहां उनके दोस्त भी मौजूद थे। तभी उसे पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी बाद में उसे गाड़ी में बिठा कर गांव छोड़ आए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसके परिवार को मार देंगे। इसी कारण उसने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पेट में दर्द होने पर उसने अपने माता -पिता को इस घटना के बारे में बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News