पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 10:15 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (अंकुर, धवन): पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, संजीव अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह खुड़ियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत सिंह सौंद, हरपाल चीमा और मोहिंदर भगत ने पंजाब समेत पूरे देशवासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दिवाली असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह त्योहार देश की सांस्कृतिक विरासत के मूल्यों और विचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को ग्रीन दिवाली मनाने की पहल करनी चाहिए क्योंकि प्रदूषण की समस्या गंभीर है और यह हम सभी को प्रभावित कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की और आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, शांति और धर्मनिरपेक्षता के बंधन को और मजबूत करेगा।
स्पीकर संधवान ने भी दी शुभकामनाएं
इसी के साथ, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने सभी पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिवाली पंजाबियों के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाए और ईश्वर पंजाबियों के सपनों को साकार करे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here