ग्रेनेड अटैक मामले में पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, आरोपी फरार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:38 PM (IST)
अमृतसर : अमृतसर पुलिस स्टेशन के भिंडी सैदा इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ग्रेनेड अटैक केस में जमानत पर बाहर आए मंजीत सिंह से पूछताछ करने उसके घर पहुंची थी।
जैसे ही पुलिस मंजीत सिंह को अपने साथ ले जाने लगी, उसके घरवालों ने उसका विरोध किया। मौके पर ही बातचीत बहस में बदल गई और घरवालों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हमले का फायदा उठाकर मंजीत सिंह को उसके घरवाले पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर भाग गए। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने मंजीत सिंह समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

