GRP के हाथ लगी सफलता, 2 माह पहले लापता युवक को ढूंढ माता-पिता को सौंपा

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 05:23 PM (IST)

रूपनगर (कैलाश):  जिला रूपनगर अंतर्गत मोरिंडा रेलवे स्टेशन से करीब 2 माह पूर्व लापता हुआ युवक जी.आर.पी. ने ढूंढने में सफलता हासिल की है। लापता हुए युवक की पहचान  अर्जुन कुमार (17) के रूप में हुई है। रूपनगर ने मोबाइल लोकेशन की मदद से लड़के का पता लगाने में सफलता हासिल की है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. रूपनगर चौकी के प्रभारी सुग्रीव चंद ने बताया कि संजय कुमार बुकिंग कलर्क रेलवे राय महतपुर (नंगल) का 17 वर्षीय युवक  अर्जुन 6 जून को रेलवे स्टेशन मोरिंडा से लापता हो गया था। इस इसके माता-पिता और सभी रिश्तेदारों द्वारा अन्य जगहों पर ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं मिला। सुग्रीव चंद ने लड़के के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और पाया कि लड़का नाहन जिले सिरमौर में था।

इसके बाद सुग्रीव चंद अपनी टीम और संजय कुमार के साथ नाहन पहुंचे, जहां अर्जुन कुमार को एक होटल मालिक नवीन कुमार शर्मा ने अपने बच्चों की तरह रखा और लड़के को अच्छी हालत में जी.आर.पी. को सौंप दिया। कोर्ट में बयान के बाद लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News