Gurdaspur पुलिस का एक्शन, छापेमारी दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 12:34 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्री में अवैध शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग गुरदासपुर के इंस्पेक्टर दीपक कुमार (सर्कल गुरदासपुर) ने गुरदासपुर एक्साइज पुलिस के साथ मिलकर, गुरदासपुर सर्कल में स्थित गांवों  हरदोबाथवाला, लख्खोवाल, हेमराजपुर, तुंग, वारसोला, चग्गुवाल, काला नंगल, दियोल, आलेचक्क और नबीपुर में छापा मारी की।

इस संबंधी इंस्पेक्टर दीनक कुमार ने बताया कि चग्गुवाल गांव से 46 प्लास्टिक की बाल्टियां बरामद की गईं, जिनमें 760 किलो लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) थी। इसी तरह  27 प्लास्टिक की बोतलें (पेप्सी) बरामद की गईं, जिनमें 54 लीटर अवैध शराब थी। उन्होंने बताया कि यह सामान लावारिस पाया गया था, इसलिए इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, चग्गुवाल गांव में अवैध शराब बेचने वालों के कुछ घरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी के दौरान कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News