नई पार्टी बनाने का फैसला करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन को गुरजीत औजला ने दी यह नसीहत

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 06:05 PM (IST)

अमृतसर (सुमित) : अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक नसीहत दी है। औजला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी छोड़ने की जगह पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। औजला ने कहा कि कैप्टन ने जो भी किया, वह सही नहीं किया। वह कांग्रेस में जहां इतने समय से रहे हैं, वहीं थोड़ा समय और रुक जाते। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ हमेशा रहे हैं और उनको भी हमारे साथ रहना चाहिए था। 

गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि हर इंसान का एक समय होता है। किसी ने कब मंत्री बनना, कब नहीं, इसका भी एक समय तय होता है। कैप्टन जब मुख्यमंत्री बनते थे तो उनका साथ सब नेताओं और वर्करों ने दिया। जो भी होता है, वह एक याद बन कर रह जाता है। इसीलिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह को फिर पार्टी का साथ देना चाहिए।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह कांग्रेस पार्टी से नाराज चले आ रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह दूसरी पार्टी नवजोत सिद्धू को हराने के लिए बना रहे हैं, क्योंकि वह कहते हैं कि वह नवजोत सिद्धू को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News