​​​​​​​उपचुनाव के बीच बड़ी खबर, पंजाब के इस सांसद की बिगड़ी तबीयत

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 04:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद मैंबर गुरमीत मीत हेयर  (MP Gurmeet Meet Hayer) को लेकर बड़ खबर सामने आई है। अभी-अभी खबर मिली है कि सांसद गुरमीत मीत को डेंगू हो गया है। बरनाला विधानसभा के उप चुनाव में सियासी पारा चरम पर हैं। इसी सियासी माहौल में संगरूर से AAP के सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर गायब हैं। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार हैं।

इसकी पुष्टि AAP के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने की है। उन्होंने बताया कि सांसद मैंबर गुरमीत मीत हेयर पिछले कई दिनों से बीमार थे। डेंगू की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांसद गुरमीत मीत हेयर (MP Gurmeet Meet Hayer) जल्द ही स्वस्थ होकर चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि गुरमीत मीत हेयर 2022 में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 2024 में उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने। इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते अब बरनाला में उपचुनाव होने जा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News