जिम मालिक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 11:10 AM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना में जिम मालिक द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार अभी मलहोत्रा का सिविल सिटी, संधू नगर में जिम है। बताया जा रहा है कि अभी ने गत रात जिम में ही लाइसैंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। जिस समय यह वारदात हुई, अभी जिम में अकेला था। फिलहाल उसे डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना हैबोवाल अधीत आती चौंकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अभी मलहोत्रा के बयान लिए जा रहे हैं।