दुखद खबर : 6 बार पार्षद रहे इस नेता का हुआ निधन
punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 11:20 AM (IST)

पंजाब डेस्क : राजीनीतिक जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अकाली दल लुधियाना के जिला प्रधान हरभजन सिंह डांग का निधन हो गया। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें लुधियान ले जाया गया जहां आज उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि हरभजन सिंह डांग 6 बार लुधियान में पार्षद रह चुके हैं। जानकारी मिली है कि उनका अंतिम संस्कार आज यानि रविवार को दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना के शमशान घाट में किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here