हरभजन ने भगवंत मान की बड़ी जीत पर किया Tweet -लिखी ये बात

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2022 - 12:28 PM (IST)

जालंधर: राज्य में इस बार आम आदमी की आंधी चली है। आम आदमी पार्टी ने  117 विधानसभा सीटों से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस जीत के बाद भगवंत मान को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। 

PunjabKesari

इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी भगवंत मान को बधाई दीं हैं। हरभजन ने टवीट करते हुए लिखा,'आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह सुन कर बहुत खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। क्या तस्वीर है... माता जी के लिए यह गर्व वाला पल है।

बता दें कि गत दिवस भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव में 'आप' की जीत को लेकर कहा था कि नई सरकार का शपथ समारोह राज भवन में नहीं, बल्कि शहीद -ए-आज़म भगत सिंह के जन्म स्थान पर होगा और हर सरकारी दफ़्तर में शहीद -ए-आज़म और बाबा साहिब डा: भीम राव अंबेदकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News