विधानसभा चुनावों दौरान CM चेहरे के ऐलान पर जानें क्या बोले कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 10:41 AM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़(धवन): कांग्रेस के राष्ट्रीय जनरल सचिव और पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी ने कहा कि पंजाब विधानसभा के चुनाव कांग्रेस द्वारा सामूहिक लीडरशिप के आधार पर लड़े जाएंगे और किसी निजी नेता का नाम आगे नहीं किया जाएगा। बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि वह 10 जनपथ में जरूर गए थे परन्तु उनकी कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के साथ कोई बैठक नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: लिव-इन में रहने वालों के लिए हाईकोर्ट ने जारी किए ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह सामूहिक लीडरशिप को आगे करेगी और कांग्रेस की प्रचार सामग्री में भी इस बात को उत्साह दिया गया है। इसी के अंतर्गत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ के नाम रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह प्रथा रही है कि उसके चुने जाने वाले विधायक ही अपना मुख्यमंत्री चुनते हैं। इस बार भी इसी फार्मूले को अपनाया जा रहा है, जिसे सभी कांग्रेसी मानते हैं।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री के घर के नजदीक चली अंधाधुंध गोलियां, फैली सनसनी

जब उन्हें पूछा गया कि आम आदमी पार्टी ने तो मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नेता का नाम आगे कर दिया है तो उन्होंने कहा कि यह उनका अपना फैसला है और इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को चाहे सी.एम. चेहरे के तौर पर आगे किया है लेकिन पंजाबवासी मान को गंभीरता से नहीं लेते और मुख्यमंत्री जैसे गंभीर पद के लिए स्वीकार नहीं कर सकते। हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसके बाद कुछ सीटों पर कांग्रेसी नेताओं की तरफ से फैसले पर पुन: विचार करने की मांग सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप ने इन नेताओं की मांग की स्वीकार कर लिया है, जिस पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में पुनः विचार किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News