डेरा सचखंड बल्लां नतमस्तक हुए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 01:35 PM (IST)

जालंधर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी. भंडारी और जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी उपस्थित थे।

इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आकर उन्हें बहुत खुशी और शांति का अनुभव हुआ है। डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा की मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरा ने मानवता की जो मिसाल पेश की है, वह बेहद सराहनीय है। इस दौरान संत निरंजन दास जी ने नायब सिंह सैनी को सिरोपो भी भेंट किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News