Alert! आपके घर भी पहुंच सकती है Health Team, कहीं जारी न हो जाए Notice

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:20 PM (IST)

बठिंडा(परमिंद्र): सिविल सर्जन बठिंडा डॉ. तपिंदरजोत और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ऊषा गोयल के नेतृत्व में डेंगू और मलेरिया के खिलाफ अभियान के तहत हर शुक्रवार को जिले के डेंगू प्रभावित इलाकों में डेंगू और मलेरिया का सर्वे किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर रुके हुए साफ और गंदे पानी की जांच की, लार्वा की मौजूदगी की जांच की और लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ऊषा गोयल ने बताया कि सर्वे के दौरान जिन घरों में लार्वा मिला, उन्हें नोटिस जारी कर तुरंत सफाई करने को कहा गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना पूरा सहयोग दें ताकि डेंगू बीमारी को पूरी तरह से रोका जा सके।

नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सर्वे, फॉगिंग और जागरूकता अभियान तेज किया जा रहा है और यह कार्रवाई आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News