Jalandhar में दिल दहला देने वाली घटना! घर से चीखने चिल्लाने के आने लगी आवाजें और...

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 11:13 AM (IST)

जालंधर (महेश): शहर में दिल दहला देने वाली हादसा घटा है। सुच्ची गांव के पास स्पीडवेज टायर फैक्टरी के पीछे स्थित एक घर में लगी आग में पिता, पुत्र और पोता बुरी तरह झुलस गए। बचन सिंह के बेटे अमरजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पोते सहज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना गत शुक्रवार शाम की है। इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि घर में केवल तीन लोग अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह और सहज रहते थे। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। कुलदीप और सहज के बयान दर्ज नहीं हो पाने के कारण वे गवाही देने के योग्य नहीं थे। उन्होंने बताया कि मृतक अमरजीत सिंह का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News