गुरदासपुर में नशे के खिलाफ शिकंजा, हेरोइन के 5 पैकेट बरामद, 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 01:46 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत थाना बहिरामपुर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने देर रात संयुक्त ऑपरेशन के दौरान करीब 2 किलो 700 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

इस संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस टीम ने रावी नदी के पास कार्रवाई करते हुए करीब 5 पैकेट हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मौके से बलविंदर कुमार उर्फ नीटा को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News