पंजाब : नैशनल हाईवे के बोर्ड पर लगा ''भारत जोड़ो यात्रा'' का होर्डिंग, वाहन चालक परेशान

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 05:19 PM (IST)

लुधियाना (विक्की)  : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जोकि आज लुधियाना पहुंच चुकी है, को लेकर कांग्रेसी नेताओं व वर्करों में खूब जोश दिख रहा हैं। शहर के अंदर सड़कों पर हर तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के होर्डिंग व पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने साहनेवाल के पास लुधियाना-दिल्ली हाईवे (एन.एच.-44) पर लगे नैशनल हाईवे अथारिटी के बोर्ड पर भी कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा का बोर्ड चिपका दिया है। बता दें कि नैशनल हाईवे अथारिटी का यह बोर्ड वाहन चालकों के लिए एक साइनबोर्ड का काम करता है, जिसमें विभिन्न दिशाओं व शहरों में टर्न व दूरी लिखी होती है, लेकिन उस पर भी भारत जोड़ो यात्रा का होर्डिंग दिखाई दे रहा है, जिसके चलते उक्त नैशनल हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेशक कई जगह पर इन होर्डिंग्स को उतार फैंका गया है, लेकिन इस तरह से हाईवे के बोर्ड पर होर्डिंग लगाने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News