सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : सुखवीर कौर करेंगी पंजाब टीम की कप्तानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 09:02 PM (IST)

जालंधर : सुखवीर कौर 11 मई से इंफाल (मणिपुर) में शुरू होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम की कप्तानी करेंगी।
 
भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 11 से 22 मई तक इंफाल (मणिपुर) में आयोजित होने वाली महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सुखवीर कौर करेंगी जबकि सुरजीत हाकी सोसाइटी द्वारा संचालित हाकी अकैडमी की खिलाडी हरजोत कौर पंजाब टीम की उप कप्तान होंगी। शम्मी के अनुसार पंजाब हॉकी टीम में अन्य खिलाड़ियों में ताशिबा, सुखप्रीत कपूर, जसलीन कौर, पवनदीप कौर, जेसिकादीप कपूर, अमनप्रीत कौर, किरणप्रीत कौर, लखवीर कौर, हरजोत कौर (उपकप्तान) सुखप्रीत कौर, लखविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सानिया को शामिल किया गया है, जबकि गुरजीत कौर, मनदीप कौर, हरलीन कौर और सुखमीत कम्बोज को स्टैंड बाई प्लेयर्स के रूप में चुना गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News