तुंगनाथ ट्रैक पर पंजाब की महिला के साथ दर्दनाक हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 03:42 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब डेस्क: पंजाब की महिला के साथ रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन करने गई महिला रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये घटना गत दिन रविवार की है। आज SDRF ने शव को बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान पूजा साहनी (26) निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला तुंगनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। इसी बीच वह गत दिन 20 सिंतबर को शाम करीब 6.21 बजे गणेश मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गई। SDRF ने रात से से सर्च अभियान चलाया औ र आज सुबह जाकर महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद 3 किलो मीटर तक पैदल स्ट्रैचर से महिल के शव को चोपता पहुंचा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

