गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कारों के लिए पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के नामों का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(रमनजीत/ धवन): पंजाब पुलिस की सराहनीय सेवाओं की पहचान करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस मैडल तथा पुलिस मैडल के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसका पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने आभार जताया है। पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इन्वैस्टीगेशन के डायरैक्टर बी. चंद्रशेखर तथा आई.जी. इंटैलीजैंस जतिन्द्र सिंह औलख का चयन विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल हेतु किया गया है।

इसी तरह से 6 पी.पी.एस. अधिकारियों जिनमें ए.आई.जी. जोनल सी.आई.डी. अमृतसर वरिन्द्र सिंह, डी.जी.पी. लॉ इन आर्डर अमृतसर परमिन्द्र सिंह भंडाल, डी.एस.पी. आई.आर.बी. लुधियाना दलजीत सिंह, डी.एस.पी. कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ संजीव कुमार, डी.एस.पी. पी.आर.टी.सी. जहांखेला हरजीत सिंह तथा डी.एस.पी. सी.आई.डी. जालन्धर हरभजन सिंह शामिल हैं, को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस मैडल के लिए चुना गया है। इनकी गिनती 14 बताई गई है। अन्य पुलिस अधिकारियों में इंस्पैक्टर राज कुमार, सब इंस्पैक्टर सम्पूर्ण सिंह, सब इंस्पैक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पैक्टर राम दर्शन, सब-इंस्पैक्टर चंद्र प्रकाश, सब इंस्पैक्टर सिकंदर सिंह, सहायक सब-इंस्पैक्टर मंजीत सिंह तथा प्रितपाल सिंह शामिल हैं।

पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राष्ट्रपति पुलिस मैडल के लिए चुने गए सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों की सेवाओं को सलाम करके उनका मनोबल बढ़ाया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस फोर्स विश्व की सबसे बेहतरीन फोर्स है और उसने पंजाब में आतंकवाद पर काबू पाकर विश्व भर में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है। गौरव यादव ने कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारियों को अवार्ड देकर जहां उनका मनोबल बढ़ेगा वहीं अन्य पुलिस अधिकारी भी और अधिक निष्ठा व मेहनत से काम करेंगे जोकि सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए बहुत जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News